साइनस के उपाय

��♦साइनस के घरेलू उपचार♦��
➰➰➰➰➰➰➰➰➰➰
चेहरे पर स्थित साइनस कैविटीज़ से जुड़े टिश्यूज़ (ऊतकों) में सूजन आ जाती है तो इसे ही साइनसाइटिस या साइनस का रोग कहते हैं.
��साइनस रोग के लक्षण��
अचानक नाक बहने लगना, नाक बंद हो जाना, चेहरे पर और भौंहों के बीच दर्द होना, ये सभी साइनस रोग के लक्षण हैं।
��साइनस रोग के कारण��
वायरस, बैक्टीरिया, फंगस के कारण संक्रमण होना , कोई एलर्जी होना तथा लम्बे समय तक ज़ुकाम रहना, ये सभी साइनस रोग के मुख्य कारण हैं।
��साइनस : प्राकृतिक घरेलू उपचार – 1��
एक साफ़ कपड़ा ले लीजिये। इस पर थोड़ा सा जीरा रखिये और थोड़ा सा काला जीरा भी रखिये। अब इस कपड़े की पोटली बना लीजिये।इस पोटली को सूंघने से साइनस का रोग बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।
��साइनस : प्राकृतिक घरेलू उपचार – 2��
त्रिकटु (सौंठ, पीपल, काली मिर्च) साइनस में बहुत लाभदायक है।सौंठ, पीपल और काली मिर्च इन तीनों का पाउडर बना लीजिये। इन्हें बराबर मात्रा में मिला लीजिये। त्रिकटु के इस मिश्रण की थोड़ी सी मात्रा सब्जी में डालकर खानी चाहिये। इससे साइनस का रोग बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।
��साइनस : प्राकृतिक घरेलू उपचार – 3��
जौ नाक के रोगों को भी दूर करता है। जौ में कफ़, सूजन और पस को नष्ट करने के भरपूर गुण मौजूद होते हैं। इसलिए साइनस के रोग को ठीक करने के लिये जौ से बना भोजन अधिक मात्रा में लेना चाहिये। जौ के आटे की रोटी, हलवा आदि खाने से साइनस का रोग ठीक हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर

तेजपात के फायदे

B 12 जरूरी क्यों है