दूध पीने के कुछ नियम

दूध पीने के कुछ नियम
✒✒✒✒✒✒✒✒✒

कुछ लोगों को दूध पीने के बाद हजम नहीं हो पाता। उन्‍हें पेट फूलने या फिर बार खराब होने की समस्‍या से जूझना पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करने से आपको दूध हजम हो जाएगा।
1
आयुर्वेद में हैं दूध पीने के कुछ नियम

दूध हमारे खान-पान का बहुत अहम हिस्सा है। यह हमारे शरीर और दिमाग को जरुरी पोषण प्रदान करता है। यह ठंडा, वात और पित्‍त दोष को बैलेंस करने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार गाय का दूध सबसे ज्‍यादा पौष्टिक होता है। दूध भूख को शांत करता है और मोटापे से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। लेकिन कुछ लोगों को दूध पीने के बाद हजम नहीं हो पाता। उन्‍हें पेट फूलने या फिर बार खराब होने की समस्‍या से जूझना पड़ता है। पहले ज़माने के मुकाबले आज कल दूध की क्‍वालिटी में गिरावट आने की वजह से ऐसा होता है। यदि आपका पाचन तंत्र मजबूत नहीं है तो भी आपको दूध ठीक से हजम नहीं हो पाएगा। आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करने से आपको दूध हजम हो जाएगा।

2
बिना शक्कर मिला दूध

आमतौर पर लोगों की आदत होती है कि दूध में शक्कर मिलाकर पीते हैं। आयुर्वेद का मानना है कि यदि रात में बिना शक्कर मिला दूध पियेंगे तो वह अधिक फायदेमंद होगा। अगर हो सके तो दूध में गाय का एक या दो चम्मच घी भी मिला लेना चाहिए।

3
ताजा व जैविक दूध

इन दिनों हमारी जीवनशैली ऐसी है कि हम हर चीज पैकेट वाली इस्तेमाल करने लगे हैं। दूध भी अधिकतर लोग पैकेट वाला ही लेते हैं। पैकेट वाला दूध न ताज़ा होता है और न ही जैविक। आयुर्वेद के अनुसार, ताजा, जैविक और बिना हार्मोन की मिलावट वाला दूध सबसे अच्‍छा होता है। पैकेट में मिलने वाला दूध नहीं पीना चाहिये।

4
उबला दूध

कुछ लोगों को कच्चा दूध अच्छा लगता है। फ्रिज से दूध निकालकर बिना उबाले सीधे ही पी जाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। आयुर्वेद मानता है कि दूध को उबालकर, गर्म अवस्था में पीना चाहिए। अगर दूध पीने में भारी लग रहा हो तो उसमें थोड़ा पानी मिलाया जा सकता है। ऐसा दूध आसानी से पच भी जाता है।

5
देसी गाय का दूध

आयुर्वेद देसी गाय के दूध के सेवन पर अधिक जोर देता है। आयुर्वेद के अनुसार, देसी गाय का दूध ही सबसे अधिक फायदा देता है। शहरों में इस तरह का दूध ढूंढ पाना थोड़ा मुश्किल तो होता है लेकिन अगर संभव हो तो यही दूध पीना चाहिए।

6
दूध में लौंग व इलायची

जिन लोगों को दूध हजम नहीं होता उनके लिए दूध पीने का एक और तरीका है। दूध में एक चुटकी अदरक, लौंग, इलायची, केसर, दालचीनी और जायफल आदि की मिलाएं। इससे आपके पेट में अतिरिक्त गर्मी बढ़ेगी जिसकी मदद से दूध हजम होने में आसानी मिलेगी।

7
दूध और केसर

अक्सर किसी न किसी वजह से हम रात का खाना नहीं खा पाते। आयुर्वेद के अनुसार, ऐसी स्थिति में एक चुटकी जायफल और केसर डाल कर दूध पी लें। इससे नींद भी अच्‍छी आती है और साथ ही शरीर को ऊर्जा भी प्राप्त हो जाती है। अगली बार से जब रात का खाना न खाएं, इस तरह का दूध पी लें।

8
नमकीन चीज़ व मछली के साथ दूध का सेवन नहीं

आयुर्वेद का कहना है कि किसी भी नमकीन चीज़ के साथ दूध का सेवन ना करें। क्रीम सूप या फिर चीज़ को नमक के साथ ना खाएं। दूध के साथ खट्टे फल भी नहीं खाने चाहिये। आमतौर पर, दूध इन चीज़ों के साथ मिलकर रिऐक्शन कर जाता है। ये बात आपने कई बार सुनी होगी, कि दूध के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद का मानना है कि यदि दूध और मछली का सेवन एक वक्त पर किया जाए तो इससे त्वचा खराब हो जाती है। त्वचा पर सफेद व भूरे धब्बे उबरने लगते हैं।

दूध पीने के बाद कभी न खायें ये चीजें
��������������������������

आयुर्वेदिक नियम के अनुसार दूध के साथ कुछ आहारों का सेवन पूर्णत वर्जित माना जाता है। इन आहारों का साथ में सेवन करने से शरीर को नुकसान पंहुच सकता है।

1
नींबू कटहल के संग भी दूध हानिकारक

दूध के साथ कुलत्थी व नींबू, कटहल करेला या फिर नमक का कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिये । ये आपको लाभ पंहुचाने के बजाए नुकसान पंहुचा देगा।  जिससे कि आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है। इसको खाने से सबसे ज्यादा चमड़ी के रोग दाद,खाज ,खुजली,एगसिमा ,सोराईसिस, आदि हो सकते है।

2
ना करें उड़द की दाल और दूध का संग

दूध के साथ मूँग, उड़द, चना आदि सभी दालें,, गाजर, शककंद, आलू, , तेल, गुड़, शहद, दही, नारियल, लहसुन, कमलनाल, सभी नमकयुक्त व अम्लीय प्रदार्थ नहीं लेना चाहिए। इनके बीच कम-से-कम 2 घंटे का अंतर अवश्य रखें | अगर आप उड़द की दाल को दूध के साथ खाते है तो हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है।

3
मूली के संग ना खाये दूध

दूध को कभी भी नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का प्रयोग किया गया है तो इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।

4
मछली के साथ दूध

दही की तासीर ठंडी होती है। इसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। वहीं मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए इसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इसके साथ सेवन से गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। दही के अलावा शहद को भी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

5
ना लें दूध के साथ फल

दूध के साथ फल लेते हैं तो दूध के अंदर का कैल्शियम फलों के कई एंजाइम्स को एड्जॉर्ब (खुद में समेट लेता है और उनका पोषण शरीर को नहीं मिल पाता) कर लेता है। संतरा और अनन्नास जैसे खट्टे फल तो दूध के साथ बिल्कुल नहीं लेने चाहिए। व्रत वगैरह में बहुत से लोग केला और दूध साथ लेते हैं, जोकि सही नहीं है। केला कफ बढ़ाता है और दूध भी कफ बढ़ाता है। दोनों को साथ खाने से कफ बढ़ता है और पाचन पर भी असर पड़ता है।

जानें क्‍या है दूध पीने का सही समय: सुबह या रात
����✨����✨��������✨����✨��

बचपन से ही हम सभी सुनते आए हैं कि दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में विटामिन (A, K और B12), थाइमिन और निकोटिनिक एसिड, मिनरल जैसे- कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं। जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है और इससे हमें ताकत मिलती है। ये बात तो लगभग हम सभी जानते हैं दूध कब पीना चाहिए यानी दूध पीने का सही समय क्‍या है, इस बात को लेकर हर आम इंसान के मन में संशय होता है। रात को दूध का सेवन करने वालों के मन में ये संशय होता ह्रै कि रात को दूध पीना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक। हालांकि अगर दूध का सेवन दिन में किया जाए तो यह हमें दिनभर एनर्जी देता है और रात मे लिया जाये तो यह दिमाग को शांत और अनिंद्रा दूर करता है। अगर आपको भी ये संशय है तो हम आपको बताते हैं कि दूध पीने का सही समय क्‍या है। आयुर्वेद में तो रात को दूध पीने को प्राथमिकता दी जाती है।

अलग-अलग समय पर दूध पीने का असर:
✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒
सुबह: पचाने में भारी होने के कारण सुबह दूध पीने से मना किया जाता है।

दोपहर: दोपहर के समय दूध पीना बुजुर्गों के लिए फायदेमंदह होता है क्‍योंकि इससे बुजुर्गों को ताकत मिलती है।

शाम: शाम के समय दूध पीना आंखों के लिए बहुत अच्‍छा होता है।

रात: रात को दूध पीने सबसे अच्‍छा माना जाता है क्‍योंकि इससे शरीर की थकान मिटती है और नींद अच्‍छी आती है।

रात को दूध पीने के लाभ
✒✒✒✒✒✒✒✒✒
दूध में ट्रीप्‍टोफन नामक अमीनो एसिड की मौजूदगी से नींद के हार्मोंन स्‍तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसी कारण से रात को दूध पीने से अच्‍छी नींद आती है।

दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ कैल्शियम शाम को कम गतिविधि स्‍तर के कारण बेहतर तरीके से अवशोषित हो जाता है।

दूध में प्रोटीन होता है जो कि मांसपेशियों के विकास के लिये लाभदायक होता है।

इन बातों का रखें ख्‍याल:
✒✒✒✒✒✒✒✒✒
कमजोर पाचन, कुछ त्वचा संबंधी समस्‍याओं, खांसी, हर वक्‍त पेट खराब और पेट में कीड़े जैसी समस्‍याओं से परेशान लोगों को दूध के सेवन से बचना चाहिए।

दूध को कभी भी भोजन के साथ नहीं पीना चाहिये क्‍योंकि यह जल्‍द हजम नहीं हो पाता। इसे हमेशा अलग से गर्म करके पीना चाहिये।

दूध को ठंडा, ज्‍यादा और अनुपयुक्त खाद्य पदार्थों के साथ लेने पर यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

लैक्‍टोज असहिष्णु लोगों को दूध पीने से बचना चाहिए।  
आयुर्वेद के अनुसार रात को सोने से पहले दूध पीने के लिए जरूरी है कि आप शाम के भोजन के दो घंटे बाद ही इसे पीये ताकी अमाशय खाली हो चुका हो, तभी आपको रात को दूध पीने के लाभ मिलेगें। क्‍योंकि इसे पीने के बाद सो जाने से कोई पदार्थ पेट में नहीं जाता, दूध आसानी से पच जाता है और फायदा करता है।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर

तेजपात के फायदे

B 12 जरूरी क्यों है