energy देखने का तरीका
आइए एनर्जी देखने के तरीके जानते है
🙏🙏🙏🙏
1. सूर्य की तरफ पीठ करके खड़े हों। आसमान की तरफ देखना शुरू करें। खुद से करीब 5 फीट की दूरी पर नजरें टिका दें। अपलक देखें। कुछ क्षणों में वहां अनगिनत चमकदार पुच्छल तारे से चलते दिखने लगेंगे। एकटक देखते रहें। कुछ देर बाद उनकी पूछ गायब हो जाएगी। तब वे चांदी की तरह चमकते बिन्दू दिखने लगेंगे। यही है प्राण दायी शक्ति। इसे जितना ज्यादा देखेंगे। यह उतनी ही आपकी तरफ आकर्षित होगी और आपका कहना मानेगी। सो लगातार अभ्यास करें।
🙏
2. किसी सफेद दीवार के सामने खड़े हो जायें। एक हाथ का अंगूठा सीधा करके दीवार की तरफ उठा लें। जैसे दीवार को अंगूठा दिखा रहे हों। अंगूठे पर किसी एक जगह नजरें टिका दें। अपलक देखें। कुछ ही देर में अंगूठे के पीछे से रोशनी सी आती प्रतीत होगी। लगेगा जैसे अंगूठे की ऊपरी सतह पर चारों तरफ चमकदार रिंग बन गई है। जितना ज्यादा देखेंगे, रिंग उनती ही अधिक चमकदार व मोटी होती जाएंगी। एक समय ऐसा आएगा जब अंगूठा दिखना बंद हो जाएगा। उसकी जगह प्रकाश ही दिखेगा। यह आपके शरीर में एनर्जी की पहली पर्त है। ऐसी 49 पर्तें होती हैं। जो इंशान के जीवन में सुख-दुख तय करती हैं। इनसे आप किसी की भी एनर्जी रीड कर सकते हैं। इन्हें देखने का अधिक से अधिक अभ्यास करें। 
🙏
3. किसी बड़े मिरर के सामने खड़े हो जायें। कमरे में रोशनी कम हो। कपड़े भी कम पहने हों तो ज्यादा अच्छा है। खुद को मिरर में अपलक देखें। दायें कंधे पर नजरें टिका दें। लगातार देखते रहें। कुछ मिनटों बाद आपको अपने शरीर से प्रकाश निकलता नजर आएगा। यही आपका आभमंडल यानी Aura है। शुरुआत में यह आपको पीला या सफेद दिखेगा। एक समय ऐसा आएगा जब मिरर में सिर्फ रोशनी ही दिखेगी शरीर नहीं। अधिक अभ्यास के बाद यह रंगीन दिखने लगेगा। हीलर के लिए इसका अभ्यास बहुत जरूरी है। इसी अभ्यास से आप दूसरों का आभामंडल भी देख सकते हैं। इसे देखकर आप किसी की भी बीमारियों या परेशानियों का पता लगा सकते हैं।
🙏
4. इसी तरह आप चांदनी रात में चंद्रमा का और पेड़ पौधों का आभामंडल देखने का अभ्यास करें। छाया में पौधों की पत्तियों की एनर्जी भी इसी तरह देखें। इससे हीलिंग पावर बढ़ती है। और पेड़-पौधों से टेलीपैथी करके उनसे बात करने की क्षमता जाग्रत हो जाती है। 
अभ्यास करते रहें। इस अभ्यास से आपके चेहरे पर दिव्य चमक बढ़ने लगेगी, आपके भीतर की शक्तियां जगने लगेंगी। आपको लगने लगेगा कि अनोखे संसार के दरवाजे आपके खुल रहे हैं। 
🙏🙏🙏🙏
Or ye Sab jab v kare 
Apne Guru or 
Bhgwaan "Shiva-Shiva ko 
ThNks Bol k kare .....
🙏🙏🙏🙏
Comments
Post a Comment
धन्यवाद और आभार ईश्वर का🙏🙏