गुलकंद से उपचार
*गुलकंद (Gulkand) से उपचार*
गुलकंद एक आयुर्वेदिक टॉनिक है।
गुलाब के फूल की भीनी-भीनी खुशबू और पंखुड़ियों के औषधीय गुण से भरपूर गुलकंद को नियमित खाने पर पित्त के दोष दूर होते हैं तथा इससे कफ में भी राहत मिलती है।
गर्मियों के मौसम में गुलकंद कई तरह के फायदे पहुंचाता है।
गुलकंद कील मुहांसो को दूर करता है अरु रक्त शुद्ध करता है, हाजमा दुरुस्त रखता है और आलस्य दूर करता है।
गुलकंद शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और कब्ज को भी दूर करता है।
सीने की जलन और हड्डियो के रोगो में लाभकारी है, सुबह-शाम एक-एक चम्मच गुलकंद खाने पर मसूढ़ों में सूजन या खून आने की समस्या दूर हो जाती है।
पीरियड के दौरान गुलकंद खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है।
मुंह का अल्सर दूर करने के लिए भी गुलकंद खाना फायदेमंद होता है।
Comments
Post a Comment
धन्यवाद और आभार ईश्वर का🙏🙏